मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

धरना पर चार दिनों से बैठे आरडी रबड़ के तीन मजदूरों की तबियत बिगड़ी The health of three workers of RD Rubber, who were on strike for four days, deteriorated

लेखक: प्रकाशित:
धरना पर चार दिनों से बैठे आरडी रबड़ के तीन मजदूरों की तबियत बिगड़ी The health of three workers of RD Rubber, who were on strike for four days, deteriorated

गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरडी रबर रिक्लेम लिमिटेड कंपनी के बाहर 12 सूत्री विभिन्न मांगों को लेकर बीते सोमवार से प्रारम्भ अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। प्रबंधन की ओर से उनकी मांगों को लेकर वार्ता करने की अबतक कोई पहल नहीं की गई है। इधर, भीषण गर्मी और कड़ी धूप में धरना पर बैठे कामगारों की स्थिति भी बिगड़ती जा रही है। गुरुवार को धरना पर बैठे नागेन्द्र सिंह, शम्भू खेलारी और छोटूराम महतो नामक तीन मजदूर गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर गए किन्तु उनकी सुधि लेने प्रबंधन के कोई अधिकारी नहीं पहुंचे। वहां मौजूद अन्य मजदूरों द्वारा आनन फानन में तीनों को इलाज के लिए गम्हरिया अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल तीनों स्वस्थ बताए गए हैं।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन