मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव-2024 के रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदान के निमित्त मतदान केंद्रों के लिए मतदान पदाधिकारियों/ कर्मियों को किया गया रवाना Polling officials/personnel were sent to polling stations for voting in Ichagarh assembly constituency under Ranchi Lok Sabha constituency of Lok Sabha elections-2024

लेखक: प्रकाशित:
लोकसभा चुनाव-2024 के रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदान के निमित्त मतदान केंद्रों के लिए मतदान पदाधिकारियों/ कर्मियों को किया गया रवाना Polling officials/personnel were sent to polling stations for voting in Ichagarh assembly constituency under Ranchi Lok Sabha constituency of Lok Sabha elections-2024

सरायकेला : लोकसभा चुनाव-2024 के निमित रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत ईचागढ़ विधानसभा के मतदान केंद्रों के लिए शुक्रवार को पूर्वाह्न छह बजे से मतदान पदाधिकारियों/ कर्मियों के बीच नियुक्ति-पत्र, मतदान सामग्री एवं ईवीएम, वीवीपीटी EVM आदि का वितरण किया गया। इसके पश्चात सभी पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इसके लिए काशी साहू कॉलेज, सरायकेला में मतदान कर्मियों के सुविधा के मद्देनज़र अलग-अलग काउंटर लगाये गये थे, जहां संबंधित बूथों के कर्मियों को मतदान सामग्री उपलब्ध कराया गया। इसके बाद उसका मिलान किया गया।
प्रतिनियुक्तकर्मी प्रातः छह बजे ही केंद्र पर पहुंच गये थे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो एवं विधानसभा के सहायक निर्वाची पदाधिकारी की देखरेख में वितरण कार्य शुरू हुआ। मतदान दल के परिसर में हेल्प डेस्क, चिकित्सा सेंटर सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी।
संबंधित विधानसभा हेतु वहां अलग-अलग काउंटर बनाए गये थे, जहां विभिन्न प्रकार की कागजी प्रक्रिया के पश्चात उन्हें मतदान सामग्री देकर अपने-अपने बूथों के लिये रवाना कर दिया गया। पोलिंग पार्टी के साथ सेक्टर पदाधिकारी व पुलिस बल को भी टैग किया गया है। शुक्रवार को 340 पोलिंग पार्टियां, 37 माइक्रो ऑब्जर्वर, 40 सेक्टर मजिस्ट्रेट और इसके अतिरिक्त रिजर्व पर्सनल को भी रवाना किया गया। इस प्रकार, 340 मतदान केंद्र के लिए कुल 1360 मतदानकर्मी को रवाना किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न कमरों, स्टॉल, वाहन पार्किंग, ई.वी.एम. तथा सामग्री वितरण का स्थल निरीक्षण कर सम्बन्धित पदाधिकारी को कई बिन्दुओ पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त ने मतदान केंद्र के लिए रवाना हो रहे मतदान दल के कई सदस्यों से वार्ता की तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में अपने कर्तव्य का निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन