मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र के कामगारों ने दी मजदूर नेता स्व0 राजेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि Industrial sector workers paid tribute to labor leader Late Rajendra Singh

लेखक: प्रकाशित:
औद्योगिक क्षेत्र के कामगारों ने दी मजदूर नेता स्व0 राजेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि Industrial sector workers paid tribute to labor leader Late Rajendra Singh

आदित्यपुर : झारखंड एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री स्व0 राजेन्द्र सिंह की चौथी पुण्य तिथि पर औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों ने कार्यक्रम अयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर नमन किया। इस मौके पर मजदूरों द्वारा सर्वप्रथम झारखंड प्रदेश कामगार कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडेय के नेतृत्व में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर पांडेय ने कहा कि स्व0 राजेन्द्र बाबू देश भर के कोयला मजदूरों के मसीहा के रूप में जाने जाते थे। उनकी सौम्यता एवं सरलता उन्हें दूसरों से अलग बनाता था। इसलिए आज भी वह मजदूरों के दिलों में खास जगह रखते हैं। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से विजय झा, सुधीर कर्मकार, दीपक दंडपात, विनोद कुमार, जियाउल हक, दयानिधि नायक, अरमान गोप, भृगु राम, नागेंद्र गिरी, मारके समेत कई मजदूर शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन