मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आनंदमूर्ति जी के जन्मोत्सव पर नारायणों के बीच साड़ी व धोती का वितरण Distribution of sarees and dhoti among Narayans on the birth anniversary of Anandmurthy ji.

लेखक: प्रकाशित:
आनंदमूर्ति जी के जन्मोत्सव पर नारायणों के बीच साड़ी व धोती का वितरण Distribution of sarees and dhoti among Narayans on the birth anniversary of Anandmurthy ji.

कांड्रा : आनंदमार्ग प्रचारक संघ की ओर से कांड्रा में आनंदमार्ग के संस्थापक श्री श्री आनन्दमूर्ति जी का 103वां जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम गुरु के दिए हुए आनन्दवाणी पाठ का आयोजन किया गया जिसमे काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मुख्य रूप से उपस्थित संस्था के भुक्ति प्रधान गोपाल बर्मन ने कहा कि आनन्दवाणी में कहा गया है कि  जीव साधना के द्वारा अपने बुद्धि तत्व को निर्मल कर उनके स्पर्श का आनंद उपभोग करता है। बुद्धि तत्व त्रुटिपूर्ण रहने पर उनका प्रतिफल ठीक भाव से गृहीत नहीं हो सकता है। यही कारण है कि जड़ता का साधनक उनके मधुर रस का एक कण भी पान करने में सक्षम नहीं हो पाता है। प्रवचन के पश्चात नारायणों के बीच साड़ी और धोती का वितरण किया गया। इस दौरान करीब 50 नारायणों को साड़ी व धोती प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत मे विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर काफी संख्या में आनंदमार्ग के अनुयायी और भक्त श्रद्धालु उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन