मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दी चाचा नेहरू को श्रद्धांजलि Congress workers pay tribute to Chacha Nehru on his death anniversary

लेखक: प्रकाशित:
पुण्यतिथि पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दी चाचा नेहरू को श्रद्धांजलि Congress workers pay tribute to Chacha Nehru on his death anniversary

गम्हरिया : छोटा गम्हरिया स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ट कांग्रेस नेता फुलकान्त झा ने कहा कि नेहरू जी एक दूरदर्शी व्यक्ति थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन स्वतंत्रता आंदोलन, लोकतंत्र स्थापना, धर्मनिरपेक्षता और संविधान की नींव रखते हुए भारत निर्माण के लिए समर्पित किया। उनके मूल्य सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि नेहरू जी को बच्चों से बहुत लगाव था। इसलिए उन्हें चाचा नेहरू के नाम से भी पुकारा जाता था। इस मौके पर सीडी सिन्हा, मोहन प्रसाद मंडल, उमापद महतो, कार्तिक सिंह, सुनील कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन