मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कई मांगों पर सहमति बनने के बाद आरडी रबड के कामगारों की हड़ताल समाप्त RD Rubber workers' strike ends after consensus on several demands

लेखक: प्रकाशित:
कई मांगों पर सहमति बनने के बाद आरडी रबड के कामगारों की हड़ताल समाप्त RD Rubber workers' strike ends after consensus on several demands

गम्हरिया : विगत एक सप्ताह से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे आरडी रबड़ के कामगारों द्वारा  त्रिपक्षीय वार्ता में कई मांगों पर सहमति बनने के बाद मंगलवार को हड़ताल वापस ले लिया गया। बताया गया है कि बुधवार को प्रथम पाली से सभी मजदूर अपने काम पर लौटेंगे। सरायकेला के श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर की पहल पर आयोजित त्रिपक्षीय वार्ता में कामगारों की सभी मांगों पर विचार विमर्श किया गया। उंक्त त्रिपक्षीय वार्ता में सभी सेवानिवृत्त कामगारों के उपादान तथा छुट्टी की बकाया राशि का भुगतान आगामी 29 जुलाई तक करने, सभी कामगारों को नियुक्ति पत्र देने, सभी कामगारों का बैंक खाता खुलवाकर आगामी 20 जून तक श्रम अधीक्षक कार्यालय को सूचित करने, आगामी जुलाई माह में सभी कामगारों को पीएफ और ईएसआईसी से जोड़कर उसे कार्यालय को सूचित करने आदि का निर्णय लिया गया। वार्ता में कंपनी प्रबंधन की ओर से संजय धनधानिया, उमेश चंद्र शुक्ला के अलावा आरडी रबड़ एम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष राजीव पांडेय, महामंत्री आज़ाद रजक, कोल्हान मजदूर यूनियन के अजय कुमार शर्मा, बसंत कुमार प्रसाद और बबुआ मिश्रा शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन