मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

समारोह आयोजित कर सम्मानित किए गए दसवीं में बेहतर अंकों से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले बच्चे Children who passed first class with better marks in class 10th were honored by organizing a ceremony

लेखक: प्रकाशित:
समारोह आयोजित कर सम्मानित किए गए दसवीं में बेहतर अंकों से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले बच्चे Children who passed first class with better marks in class 10th were honored by organizing a ceremony

कांड्रा : स्थानीय शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से कांड्रा स्थित लाहकोठी बजरंगबली मंदिर समीप समारोह आयोजित कर इस वर्ष 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर दसवीं बोर्ड की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। बताया गया है कि बच्चों को हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से इस समारोह का आयोजन कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया ताकि भविष्य में वे और बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस दौरान उन बच्चों को प्रशस्ति पत्र तथा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित कांड्रा के स्टेशन प्रबंधक एनके पांडे ने अपने सम्बोधन में शिक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त कर इंजीनियर या डॉक्टर की पढ़ाई करना ही महत्वपूर्ण लक्ष्य नहीं, बल्कि समाज का अच्छा इंसान बनना भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बच्चों को कभी ये नहीं सोचना चाहिए कि उनके माता-पिता किसान या मजदूर है तो एक अच्छे मुकाम पर नहीं जा सकते हैं। सिर्फ अच्छी मेहनत होनी चाहिए। इस मौके पर उपस्थित हरिश्चंद्र विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक जेडी साहू ने भी बच्चों को बधाई दी। इस मौके पर समाजसेवी डॉ0 जोगिंदर प्रसाद, पूर्व मुखिया अनिल सिंह, शिक्षाविद अर्जुन सिंह, प्रभु दयाल पंडित, एनके मोहंती समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन