मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मैं भी चुनाव एम्बेसडर' अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर नगर निगम आदित्यपुर में चलाया गया जागरूकता अभियान Awareness campaign conducted in Municipal Corporation Adityapur regarding successful implementation of 'I am also election ambassador' campaign

लेखक: प्रकाशित:
मैं भी चुनाव एम्बेसडर' अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर नगर निगम आदित्यपुर में चलाया गया जागरूकता अभियान Awareness campaign conducted in Municipal Corporation Adityapur regarding successful implementation of 'I am also election ambassador' campaign

सरायकेला : आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने को लेकर स्वीप कोषांग की ओर से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को नगर प्रशासक आदित्यपुर सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग आलोक कुमार दुबे के निर्देशानुसार नगर निगम आदित्यपुर कार्यालय परिसर मे सभी पदाधिकारी, कर्मियों, सफाई मित्र तथा आम लोगों के साथ मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा अपने आस-पास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार, 7 मई को संध्या 6 से 8 के बजे चलाए जाने वाले 'मैं भी चुनाव एम्बेसडर' अभियान के सफल क्रियान्वयन और इसमें शहरी मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से नगर प्रबंधक आदियपुर द्वारा सभी कचरा उठाव वाहनों  (बैनर पोस्टर तथा माइकिंग से संदेश) को रवाना किया गया। साथ ही उपस्थित लोगो को अभियान मे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने तथा अन्य लोगो को भी प्रेरित करने की अपील की गई।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन