मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चाचा के श्राद्धकर्म में शामिल होने पुलिस कस्टडी में पूर्व सीएम हेमन्त सोरेन नेमड़ा गाँव पहुंचे Former CM Hemant Soren reached Nemda village in police custody to attend the funeral rites of his uncle

लेखक: प्रकाशित:
चाचा के श्राद्धकर्म में शामिल होने पुलिस कस्टडी में पूर्व सीएम हेमन्त सोरेन नेमड़ा गाँव पहुंचे Former CM Hemant Soren reached Nemda village in police custody to attend the funeral rites of his uncle

रांची(Ranchi) : जमीन फर्जीवारा मामले में बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन सोमवार को पुलिस कस्टडी में अपने चाचा के श्राद्ध कर्म में शामिल होने गोला स्थित नेमड़ा गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिजनों से मिलकर बात किया। साथ ही, पिता शिबू सोरेन के पांव छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रही। श्राद्धकर्म के दौरान उन्हें मीडिया से बात करने पर पाबंदी है। लेकिन नेमड़ा पहुंचते ही वहां मौजूद पत्रकारों ने उनकी तस्वीर ली।
बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जेल में अपने लुक पर खासा ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने अपनी ढाढ़ी बढ़ा ली है। अचानक देखने पर वो पुराने शिबू सोरेन की तरह दिख रहे हैं। श्राद्धकर्म में शामिल होने के बाद फिर उन्हें बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल ले जाया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन