मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

केपीएस गम्हरिया के सभी बच्चे आईसीएसई दसवीं की परीक्षा में हुए उत्तीर्ण, लड़कियों ने मारी बाजी All the children of KPS Gamhariya passed ICSE 10th examination, girls won

लेखक: प्रकाशित:
केपीएस गम्हरिया के सभी बच्चे आईसीएसई दसवीं की परीक्षा में हुए उत्तीर्ण, लड़कियों ने मारी बाजी All the children of KPS Gamhariya passed ICSE 10th examination, girls won

गम्हरिया : इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड की परीक्षा में केरला पब्लिक स्कूल गम्हरिया के सभी बच्चे उत्तीर्ण रहे। वर्ष 2024 में आयोजित परीक्षा में इस विद्यालय से कुल 165 बच्चे सम्मिलित हुए थे जो बेहतर अंकों के साथ उत्तीर्ण घोषित किए गए। इसमे 10वीं साइंस में हिमांशु कुमार सिंह (96%) विद्यालय टॉपर रहा जबकि द्वितीय टॉपर नितेश सिंह (95%) और तृतीय टॉपर स्नेहा साव (94.4%) रही। इसी प्रकार, 10वीं कॉमर्स में पलक अग्रवाल (95%) विद्यालय टॉपर बनी। द्वितीय टॉपर रही मनीषा कुमारी सिंह ने 92.4 प्रतिशत तथा तृतीय टॉपर ईशा कुमारी ने 90.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्यालय की प्राचार्या रश्मि सिन्हा ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन