मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बन्द पड़ी दो कंपनियों से चोरों ने करीब 20 लाख के सामानों की चोरी कीThieves stole goods worth about Rs 20 lakh from two closed companies

लेखक: प्रकाशित:
बन्द पड़ी दो कंपनियों से चोरों ने करीब 20 लाख के सामानों की चोरी कीThieves stole goods worth about Rs 20 lakh from two closed companies

कांड्रा : कांड्रा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांडा के नए थाना प्रभारी अंजनी कुमार के प्रभार लिए 24 घन्टे भी नहीं हुए कि चोरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए थाना क्षेत्र में बंद पड़ी दो कंपनियों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर उन्हें सलामी दे डाली। बीते मंगलवार की रात थाना क्षेत्र स्थित विमान इंडस्ट्री एवं पाटलिपुत्रा कंक्रीट कंपनी में घुसकर चोरों द्वारा करीब 20 लाख से अधिक के सामानों की चोरी कर ली। हालांकि वह  लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। बुधवार की सुबह चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि उक्त दोनों कंपनी काफी दिनों से बंद पड़ा था। यहां कंक्रीट के समानों के अलावा प्लास्टिक का पाइप भी बनाया जाता था। कंपनी में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने आशंका जताई है कि बीती रा दो बार पॉवर कट हुआ था। उसी का फायदा उठाकर चोर कंपनी के पिछले हिस्से से बाउंड्री फांदकर कंपनी के भीतर घुसे और अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चोर कंपनी में रखे करीब नौ बैट्री, बीस डाई, कम्प्यूटर, बटखरा समेत कई अन्य सामानों चोरी कर ली गई। चोरी सूचना पर पहुंचे कंपनी के सुपरवाइजर राज कृष्ण ने बताया कि एक ही कंपनी के अंदर दो तरह के उत्पाद तैयार किए जाते हैं। मजदूर नहीं मिलने के कारण विगत कुछ दिनों से कंपनी बंद था। इस बाबत सुपरवाइजर के बयान पर कांड्रा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन