मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बालाजी कृष्णा इंजीटेक में आग लगने से सात मजदूर झुलसे, टीएमएच में भर्ती Seven workers burnt in fire at Balaji Krishna Engitech, admitted to TMH

लेखक: प्रकाशित:
बालाजी कृष्णा इंजीटेक में आग लगने से सात मजदूर झुलसे, टीएमएच में भर्ती Seven workers burnt in fire at Balaji Krishna Engitech, admitted to TMH

गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया के फेज छह स्थित बालाजी कृष्णा इंजीटेक कंपनी में बुधवार की शाम अचानक आग लग जाने से कंपनी परिसर में अफरा तफरी मच गई। इस आगलगी में सात मजदूर झुलस गए जिसमे तीन की हालत गम्भीर बताई जाती है। आनन फानन में सभी झुलसे मजदूरों को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया। घायलों में ललन सिंह, दिलीप मुर्मू, सोमा जामुदा, अजय टांडी, आदि शामिल हैं। प्रबंधन द्वारा आग लगने की सूचना आदित्यपुर पुलिस और अग्निशमन विभाग को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची दमकल द्वारा उंक्त भीषण आग को बुझाने का प्रयास किया गया। आगलगी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया गया है कि कंपनी के हीट ट्रीटमेंट मशीन के तेल लीकेज के दौरान अचानक चिंगारी भड़की और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगते देख कंपनी के कर्मचारियों में भगदड़ मच गई और सभी भागने लगे। इसी क्रम में सात मजदूर झुलस गए। इस अगलगी से कंपनी को करोड़ों की क्षति होने का अनुमान है।।हालांकि इस संबंध में कंपनी प्रबंधन की ओर से किसी तरह का भी कोई बयान अभी नहीं दिया गया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन