मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

स्क्रैप माफियाओं के हमले में मृत पे लोडर अभय सिंह के परिजन को मिलेगा 12 लाख मुआवजा The family of pay loader Abhay Singh, who died in the attack by scrap mafia, will get compensation of Rs 12 lakh

लेखक: प्रकाशित:
स्क्रैप माफियाओं के हमले में मृत पे लोडर अभय सिंह के परिजन को मिलेगा 12 लाख मुआवजा The family of pay loader Abhay Singh, who died in the attack by scrap mafia, will get compensation of Rs 12 lakh

मृतक अभय सिंह (फ़ाइल फोटो)
गम्हरिया : टाटा स्टील की गम्हरिया इकाई में हुई घटना में मृतक गोविंदा कालिंदी की पत्नी लक्ष्मी कालिंदी ने कंपनी के सुरक्षाकर्मी पर पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए आदित्यपुर थाना में एफआईआर दर्ज करायी है। एफआईआर में बताया गया कि दोपहर करीब दो बजे गोविंद अपने पुत्र के साथ शौच करने डंपिंग यार्ड की ओर गया था। इसी दौरान कंपनी के सुरक्षाकर्मी ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के पुत्र ने घर आकर घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक उसे एमजीएम ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे मामले को लेकर लोडर चालक अभय सिंह की पत्नी रूबी देवी ने आदित्यपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ पति की हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि हत्या के बाद कंपनी की ओर से परिजनों को एमजीएम आने को कहा गया, जहां उन्हें अभय का शव देखने को मिला। गोली से मृत गोविंदा कालिंदी के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों द्वारा शव को पैतृक घर सीनी ले जाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इधर, अभय सिंह के शव को भी बिहार के पटना स्थित उनके पैतृक आवास अथमलगोला ले जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। लोडर चालक मृतक अभय सिंह के परिजन को मुआवजे को लेकर पूर्व विधायक अरविंद सिंह के नेतृत्व में कंपनी प्रबंधन से वार्ता हुई जिसमें बतौर मुआवजा 12 लाख रुपए अभय सिंह के परिजन को  देने पर सहमति बनी। जा रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन