मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नहाने के क्रम में बीते सतनाला डैम में डूबने से कदमा का राहुल मंडल नामक युवक की मौत A youth named Rahul Mandal of Kadma died due to drowning in Satnala Dam while taking bath

लेखक: प्रकाशित:
नहाने के क्रम में बीते सतनाला डैम में डूबने से कदमा का राहुल मंडल नामक युवक की मौत A youth named Rahul Mandal of Kadma died due to drowning in Satnala Dam while taking bath

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत डोबो के सतनाला डैम में बीते रविवार की शाम नहाने के क्रम में डूबने से कदमा निवासी राहुल मंडल (21) की मौत हो गई। वह कदमा के भाटिया बस्ती में किराए के मकान में रहकर पेंटिंग का काम कर रहा था. सोमवार की सुबह उसका शव डैम में मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. राहुल के मित्र शिवम दीप ने बताया कि वह मूल रूप से बागबेड़ा का रहने वाला था। एक वर्ष पूर्व ही उसने प्रेम विवाह किया था. उसके बाद कदमा के भाटिया बस्ती में किराए के मकान में रहने लगा. उसकी पत्नी भी पांच माह की गर्भवती है. बताया गया है कि वह अपने तीन दोस्तों के साथ रविवार शाम को डैम गया था. वहां सभी ने मौज मस्ती की और फिर डैम में नहाने चला गया. नहाने के दौरान ही राहुल अचानक लापता हो गया. काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिला तो उसके मित्रों ने इसकी सूचना राहुल की पत्नी और पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और राहुल की तलाश में जुट गई, पर अंधेरा होने की वजह से राहुल का पता नहीं चल पाया. सुबह राहुल मंडल का शव डैम में नजर आया. पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को डैम से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस सभी दोस्तों से पूछताछ कर रही है.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन