मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

द वारियर्स ऑफ कोल्हांन द्वारा पर्यावरणीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित करने का निर्णय Decision to organize environmental awareness program by The Warriors of Kolhan

लेखक: प्रकाशित:
द वारियर्स ऑफ कोल्हांन द्वारा पर्यावरणीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित करने का निर्णय Decision to organize environmental awareness program by The Warriors of Kolhan

सरायकेला : पूर्व सैनिकों की संस्था द वारियर्स आफ कोल्हान की वार्षिक बैठक संस्था के अध्यक्ष एस शेखर की अध्यक्षता में गम्हरिया स्थित होटल पर्ल में सम्पन्न हुई। बैठक में बीते वित्तीय वर्ष में आयोजित कार्यक्रमों की चर्चा के साथ आय व्यय को प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर चालू वित्तीय वर्ष में संस्था द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर सहमति बनाई गई। इस मौके पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी जून माह में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विगत वर्ष की भांति पर्यावरण जागरूकता सह पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक में दो पूर्व सैनिकों जुनियर वारंट आफिसर एसके सिंह एवं सुबेदार विनय कुमार ओझा ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की। इस बैठक में महासचिव सुधीर कुमार सिंह, सचिव कैप्टन अनिल कुमार महतो, कोषाध्यक्ष देवशरण सिंह के अलावा कार्यकारिणी सदस्य एसएस बाग, संतोष कुमार शर्मा, नरसिंह दास, एस एस शर्मा, वकील सिंह, अभिजीत दास, राजीव कुमार मिश्रा, नवीन महंतो आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन