मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर काशी साहू कॉलेज सरायकेला में बनाए जा रहे डिस्पैच सेंटर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण In view of the preparations for the Lok Sabha elections, the Deputy Commissioner inspected the dispatch center being built in Kashi Sahu College, Seraikela

लेखक: प्रकाशित:
लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर काशी साहू कॉलेज सरायकेला में बनाए जा रहे डिस्पैच सेंटर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण In view of the preparations for the Lok Sabha elections, the Deputy Commissioner inspected the dispatch center being built in Kashi Sahu College, Seraikela

सरायकेला : लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर 10-सिंहभूम तथा 11-खूंटी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए के लिए काशी साहू कॉलेज सरायकेला में बनाए जा रहे डिस्पैच सेंटर का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अलग-अलग भवन में दोनों विधानसभा क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टी डिस्पैच सेंटर बनाने, ईवीएम वेयर हाउस में आवगमन के लिए रुट चार्ट निर्धारित करने समेत अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी कड़ी में उन्होंने सेंटर में बूथवार मार्किंग, रोशनी, सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था, सिंगल एक्सेस प्वाइंट, बैरिकेडिंग, पार्किंग, सिटिंग अरेंजमेंट आदि के बारे में भी जाना। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, अग्नि सुरक्षा के उपायों पर भी चर्चा की। साथ ही, पोलिंग पार्टी, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस ऑफिसर के बैठने तथा मेडिकल टीम के लिए बैठक के इंतजाम को देखा और डिस्पैच सेंटर के निकट स्थित  पार्किंग की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बर्दीयार, अपर उपायुक्त संजय कुमार दास, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, उप निर्वाचन पदाधिकारी सरायकेला, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन