मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जमशेदपुर लोकसभा प्रत्याशी समीर मोहंती ने पटमदा बाजार में किया पदयात्रा Jamshedpur Lok Sabha candidate Sameer Mohanty did a padyatra in Patmada market

लेखक: प्रकाशित:
जमशेदपुर लोकसभा प्रत्याशी समीर मोहंती ने पटमदा बाजार में किया पदयात्रा Jamshedpur Lok Sabha candidate Sameer Mohanty did a padyatra in Patmada market

पटमदा : जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी सह बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने सोमावर को प्रत्याशी घोषणा के बाद पहली बार पटमदा बाजार में विधायक मंगल कालिंदी के नेतृत्व में पदयात्रा करते हुए जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान बेलटांड चौक पर एक चलंत सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशी समीर मोहंती ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में लोगों को झूठा आश्वासन देकर केंद्र की मोदी सरकार सत्ता पर काबिज होने में सफल रही। लेकिन इस बार संभव नहीं है। विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि पिछले चुनाव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को बैंक खाते के माध्यम से 15-15 लाख रुपए देने का वादा किया था, लेकिन किसी को कुछ भी नही मिला। उन्होंने भारी मतों से समीर मोहंती को जिताने की अपील की। इस मौके पर झामुमो नेता महावीर मुर्मू ने कहा कि इस बार पूरे लोकसभा क्षेत्र में समीर मोहंती का लहर चल रहा है। इस बार समीर महंती की जीत सुनिश्चित है। इस दौरान मुख्य रूप से झामुमो नेता चंद्रशेखर टुडू, सुभाष कर्मकार, अश्विनी महतो, कालीपद महतो, छुटूलाल हांसदा, शत्रुघन सिंह भूमिज, संजय सिंह, सिजेन हेंब्रम समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी समीर मोहंती व विधायक मंगल कालिंदी का गर्मजोशी के साथ माला पहनाकर स्वागत किया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन