मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

श्री श्री महावीर अखाड़ा नवयुवक समिति ने रामनवमी पूजन को ले कलश स्थापित कर किया पूजा Sri Sri Mahavir Akhara Youth Committee performed the puja by installing a Kalash for Ram Navami puja

लेखक: प्रकाशित:
श्री श्री महावीर अखाड़ा नवयुवक समिति ने रामनवमी पूजन को ले कलश स्थापित कर किया पूजा Sri Sri Mahavir Akhara Youth Committee performed the puja by installing a Kalash for Ram Navami puja

गम्हरिया : श्री श्री महावीर अखाड़ा नवयुवक समिति सतवाहिनी की ओर से रामनवमी पूजन तथा बासंती पूजा आयोजन को लेकर मंगलवार को विधि विधान से पूजा अर्चना कर कलश स्थापित किया गया। इस पूजनोत्सव में काफी संख्या में भक्त श्रद्धालु शामिल हुए। प्रथम दिन माता के प्रथम रूप मां शैलपुत्री की पूजा की गई। बताया गया है कि इस पूजनोत्सव के दौरान प्रत्येक दिन माता के सभी नौ रूपों की पूजा की जाएगी। अंतिम दसवें दिन विशाल विसर्जन जुलूस का आयोजन किया जाएगा। इसके आयोजन में कमेटी के  संरक्षक भगवान सिंह, अध्यक्ष पंकज सिंह, युवा अध्यक्ष चंदन सिंह, उपाध्यक्ष माणिक चंद्र दास व अनिल प्रसाद, सचिव ब्रजेश पति तिवारी व सुदर्शन प्रसाद, सह सचिव अनुज सिंह, जितेंद्र सिंह व राम यादव, युवा उपाध्यक्ष राकेश यादव तथा कोषाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह व कृष्णा यादव, मीडिया प्रभारी मधुसूदन सिंह समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन