मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झारखण्ड-ओड़िसा बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान 6 बाइकों से 11.16 लाख बरामद Rs 11.16 lakh recovered from 6 bikes during checking on Jharkhand-Orissa border

लेखक: प्रकाशित:
झारखण्ड-ओड़िसा बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान 6 बाइकों  से 11.16 लाख बरामद Rs 11.16 lakh recovered from 6 bikes during checking on Jharkhand-Orissa border

पोटका : झारखंड ओडिशा बॉर्डर के रसूनचौपा चेक पोस्ट पर मंगलवार की दोपहर ओवरलोडिंग के कारण छह बाइकों को रोक कर जांच किए जाने के दौरान सभी बाइकों से 11.16 लाख रुपए नगद बरामद किए गए। बाइकों में इतने भारी नगदी को देखने के बाद ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट दुर्गा चरण पड़िया ने शीघ्र इसकी सूचना बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी और उड़न दस्ता टीम को दी। सूचना पाकर उड़न दस्ता टीम के अनिल कुमार दलबल के साथ उंक्त स्थल पर पहुंचे और एसएसटी टीम द्वारा सारे बाइकों से बरामद किए गए रुपयों की गिनती की। टीम ने बाइक समेत उन रुपयों को जब्त कर लिया। इस संबंध में एसएसटी टीम के दुर्गा चरण पाड़िया ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार जांच अभियान को तेज की गई थी | इस दौरान ओडिशा से 6 बाइकों में महिला समेत 7 लोग सवार होकर बंगाल जा रहे थे | उन बाइकों में पावरोटी और अन्य सामान लदा हुआ था। शक के आधार पर सभी बाइक को रोका गया एवं बारी-बारी से जांच की गई। जांच के दौरान पावरोटी के बीच में सभी बाइकों में नगदी पाए गए | इस दौरान गिरफ्तार युवकों ने बताया कि ओडिशा में तीन महीने से पावरोटी बेचकर सभी वापस बंगाल लौट रहे थे। इसी क्रम में अंतर जिला चेक पोस्ट एवं झारखंड उड़ीसा बॉर्डर पर बने चेक पोस्ट के पास बाइक से भारी मात्रा में रुपया बरामद हुआ।|

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन