मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चैत्र नवरात्रा पर कांड्रा में निकाली गई भव्य कलश यात्रा, 701 महिलाएं हुई शामिल Grand Kalash Yatra taken out in Kandra on Chaitra Navratri, 701 women participated

लेखक: प्रकाशित:
चैत्र नवरात्रा पर कांड्रा में निकाली गई भव्य कलश यात्रा, 701 महिलाएं हुई शामिल Grand Kalash Yatra taken out in Kandra on Chaitra Navratri, 701 women participated

गम्हरिया : चैत्र नवरात्रा पूरे क्षेत्र में भक्तिपूर्ण वातावरण में शुरू हुआ। प्रथम दिन क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित कर मां दुर्गा की आराधना की गई। चैत्र नवरात्र अवसर पर मंगलवार को युवक समिति कांड्रा बस्ती की ओर से  भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें 701महिलाइन एवं कन्याएं शामिल हुई। इस दौरान कांड्रा बांधा घाट स्थित छोटा तालाब से कलश में जल लेकर कांड्रा बस्ती स्थित पूजा स्थल तक लाकर उसे संकल्पित कर स्थापित किया गया। तत्पश्चात माता की पूजा अर्चना की गई। मन्दिर समिति के अध्यक्ष ने बताया कि समिति की ओर से विगत कई वर्षों से रामनवमी पूजा के साथ चैती दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। पूजनोत्सव के पश्चात महादशमी के दिन अखाड़ा जुलूस का आयोजन किया जाता है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन