मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अपराधियों ने व्यवसायी अजय प्रताप और झामुमो नेता बाबू दास पर किया बोतल बम से हमला Criminals attacked businessman Ajay Pratap and JMM leader Babu Das with bottle bombs

लेखक: प्रकाशित:
अपराधियों ने व्यवसायी अजय प्रताप और झामुमो नेता बाबू दास पर किया  बोतल बम से हमला Criminals attacked businessman Ajay Pratap and JMM leader Babu Das with bottle bombs

 घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
गम्हरिया : आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया स्थित एमटीसी मॉल के पीछे चार अपराधियों द्वारा कारोबारी अजय प्रताप सिंह और झामुमो नेता बाबू दास पर बोतल बम से हमला किया गया। इस घटना में अजय प्रताप सिंह को गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि बाबू दास को हल्की चोटें आई है। स्थानीय लोगों द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए तत्काल गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अजय प्रताप सिंह को टीएमएच रेफर कर दिया गया। घटना मंगलवार की रात्रि करीब दस बजे की बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजय प्रताप और बाबू दास एमटीसी बिल्डिंग के पीछे बात कर रहे थे। इसी दौरान चार की संख्या में अपराधी वहां पहुंचे और बोतल बम फेंक कर पैदल ही भाग निकले। इस घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई। सूचना के लगभग आधे घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस ने मामले की पूछताछ कर जांच में जुट गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी नितिन कुमार ने बताया कि एसडीपीओ के साथ छापेमारी में गए थे। सूचना मिलते ही वे यहां पहुंचे। विदित है कि झामुमो नेता बाबू दास पर इससे पूर्व भी विगत 2 जुलाई'2023 को जानलेवा हमला हुआ था। फिलहाल मौके पर पहुंचे एसडीपीओ एवं थाना प्रभारी जांच में जुट गए हैं।


घायल व्यवसायी अजय प्रताप सिंह
सीसीटीवी में कैद है हमले की घटना
एमटीसी मॉल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में बम फेंके जाने की घटना कैद हो गई है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। उसके बाद ही कुछ ठोस जानकारी पुलिस को प्राप्त हो सकेगी। गौरतलब है कि अजय प्रताप सिंह ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते हैं जबकि बाबू दास बालू , गिट्टी आदि के व्यवसाय से जुड़ा है। सम्भावना जताई जा रही है कि व्यवसाय को लेकर ही इन दोनों पर हमला किया गया है। इधर, बाबू दास का भी आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल हरेक विन्दुओं पर जांच की जा रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन