मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सीएम चम्पई सोरेन आदित्यपुर नगर निगम के बूथ अध्यक्षों के साथ सीधा संवाद करेंगे 13 अप्रैल को CM Champai Soren will communicate directly with the booth presidents of Adityapur Municipal Corporation on April 13

लेखक: प्रकाशित:
सीएम चम्पई सोरेन आदित्यपुर नगर निगम के बूथ अध्यक्षों के साथ सीधा संवाद करेंगे 13 अप्रैल को CM Champai Soren will communicate directly with the booth presidents of Adityapur Municipal Corporation on April 13

गम्हरिया: आगामी 13 अप्रैल को सूबे के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन गम्हरिया और आदित्यपुर के झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान वे आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने को लेकर टिप्स भी देंगे। इस बावत गम्हरिया में प्रेस वार्ता आयोजित कर झामुमो आदित्यपुर नगर अध्यक्ष दीपक मण्डल ने बताया कि 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री सह झामुमो केंद्रीय उपाध्यक्ष चम्पई सोरेन दोपहर एक बजे गम्हरिया स्थित होटल एवेन्यू में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड एक से दस तक के बूथ अध्यक्ष व सदस्यों से रूबरू होंगे। उसके बाद दोपहर तीन बजे से आदित्यपुर स्थित नोवांटा में वार्ड 11 से 35 तक के बूथ अध्यक्ष व सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। प्रेस वार्ता में उपाध्यक्ष बिट्टू बास्के, बंकिम चौधरी, बादल पाल, दीपक नायक, मंजू मंडल, संजय दास, कविता दास,  दिनेश गोराई समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन