मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

वर्ल्ड होमियोपैथी दिवस पर सैमुअल हैनिमैन को दी गई श्रद्धांजलि Tribute paid to Samuel Hahnemann on World Homeopathy Day

लेखक: प्रकाशित:
वर्ल्ड होमियोपैथी दिवस पर सैमुअल हैनिमैन को दी गई श्रद्धांजलि Tribute paid to Samuel Hahnemann on World Homeopathy Day

◆होमियोपैथी में सभी रोगों का इलाज, जरूरत है सही समय पर इलाज की-डॉ0 रेणु शर्मा
आदित्यपुर : आदित्यपुर के लंका टोला स्थित होमीयोपैथी क्लिनिक में गुरुवार को वर्ल्ड होमीयोपैथी दिवस के अवसर पर होमीयोपैथी के जनक सैमुअल हैनीमन की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सदस्यों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उपस्थित चिकित्सक डॉ0 सुब्रतो मुखर्जी द्वारा होम्योपैथी के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजक डॉ0 रेणु शर्मा ने कहा कि होम्योपैथी में सभी रोगों का इलाज है। जरूरत है हमें सही समय पर इलाज करने की। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ0 संजय गिरी, डॉ0 सुजीत कुमार सिंह, डॉ0 हीरा लाल प्रसाद, डॉ0 एनआर सिंह, प्रकाश विश्वकर्मा, राजकुमार शर्मा, रविशंकर शर्मा, सपना शर्मा, अजीत कुमार, विनिता शर्मा, सौरभ पाठक, सौरभ कुमार, रोहित समेत अन्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें सैकड़ों मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन