मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सुगम सुविधाओं के साथ चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर गम्हरिया प्रखंड सह अंचल सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित A review meeting was organized in Gamharia Block cum Zonal Auditorium regarding conducting

लेखक: प्रकाशित:
सुगम सुविधाओं के साथ चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर गम्हरिया प्रखंड सह अंचल सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित A review meeting was organized in Gamharia Block cum Zonal Auditorium regarding conducting

सरायकेला : लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य रूप से राज्य निर्वाचन आयोग के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह संयुक्त सचिव सुबोध कुमार मौजूद थे। इस मौके पर गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रो पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता, बूथ जागरूकता समूह की सक्रियता, क्रिटिकल मतदान केन्द्र, क्लस्टर निर्माण, रूट चार्ट, कम्यूनिकेशन प्लान, निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुसार इंटरमीडिएट स्ट्रॉन्ग रूम की संरचना, पोस्टल बैलेट के मतदाता आदि बिंदुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा कर सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने आगामी 13 मई'2024 को सिंहभूम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र में कदाचार मुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सुविधापूर्ण मतदान सम्पन्न कराने को लेकर आगामी 15 अप्रैल तक सभी मतदान केन्द्रो में सुनिश्चित मुलभुत सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा बीएलओ के माध्यम से घर-घर निरीक्षण कर बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं की सूची तैयार करते हुए (85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाता) इच्छुक मतदाता जो पोस्टल बैलेट के प्रावधान के तहत जो मतदान करना चाहते है उनकी सूची तैयार करने और सभी बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र पर आवगमन हेतु वाहन की सुविधाएं समेत मतदान केंद्र पर दी जा रही सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी साझा कर मतदान के प्रति प्रेरित करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर डीसी ने सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं बीएलओ व पर्यवेक्षक को उनके दायित्व से अवगत कराते हुए अति गंभीरतापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को भी विभिन्न बूथों का निरीक्षण करने, निर्वाचन संबंधित कार्यों का नियमित समीक्षा करने तथा स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बारतियार समेत संबंधित क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी, सम्बन्धित जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर पदाधिकारी, बीएलओ. सुपरवाइजर, सभी बीआरपी, सीआरपी और अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन