मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

शनिदेव भक्त समिति की नई कमेटी गठित, राजू चौधरी बने अध्यक्ष New committee of Shanidev Bhakta Samiti formed, Raju Choudhary becomes president

लेखक: प्रकाशित:
शनिदेव भक्त समिति की नई कमेटी गठित, राजू चौधरी बने अध्यक्ष New committee of Shanidev Bhakta Samiti formed, Raju Choudhary becomes president

गम्हरिया : शनिदेव भक्त समिति की आम सभा गम्हरिया स्थित पारस गार्डेन में राजू चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस मौके पर शनि मंदिर का पुनर्निर्माण कराने, समिति का बैंक खाता खोलने तथा इस वर्ष स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि स्थापना दिवस के अवसर पर विशाल भंडारा तथा सन्ध्या में भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान समिति की पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का पुनर्गठन किया गया। नई कमेटी में सर्वसम्मति से राजू चौधरी को अध्यक्ष, संजय वर्मा, गोविंद शर्मा, अमरेश गोस्वामी, बृजेश सिंह, बुबई दास व शैलेश तिवारी को उपाध्यक्ष, महेंद्र प्रसाद को महासचिव, जगन्नाथ महतो, दिनेश गोराई, सुरेंद्र चौधरी, तारक गोस्वामी व कमल घोष को सहसचिव, तरुण कुमार तिवारी को कोषाध्यक्ष तथा गौरव तिवारी व शुभम वर्मा को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी समिति में 26 सदस्यों को रखा गया है। बैठक में गायत्री चौधरी, मीरा तिवारी, मधु वर्मा, सुमित्रा पांडा, पंकज कुमार, सिद्धार्थ चौधरी, गौतम ठाकुर, अभिषेक कुमार समेत काफी संख्या में सदस्य व स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन