मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

स्वीप कार्यक्रम के तहत अर्का जैन यूनिवर्सिटी में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान Voter awareness campaign conducted in Arka Jain University under SVEEP program

लेखक: प्रकाशित:
स्वीप कार्यक्रम के तहत अर्का जैन यूनिवर्सिटी में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान Voter awareness campaign conducted in Arka Jain University under SVEEP program

सरायकेला : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के निर्देशानुसार, जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के क्रम में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को गम्हरिया स्थित अर्का जैन यूनिवर्सिटी में छात्रों एवं कर्मियों के द्वारा वोटर हेल्पलाइन एप्प डाउनलोड कराया गया। इस दौरान समावेशी चुनाव प्रक्रिया में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु लोगों को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही, सभी को वोटर हेल्पलाइन ऐप एवं निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी को उनका नाम मतदाता सूची में निश्चित रूप से दर्ज कराने को कहा गया। बताया गया कि यदि किसी का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो उसे बीएलओ के माध्यम से या वोटर हेल्प लाइन एप के माध्यम से फॉर्म 6 भरें। इस दौरान उन्हें लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने व अपने घरों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का शपथ दिलाया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन