मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कोवाली थाना क्षेत्र स्थित प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग A massive fire broke out in a plastic warehouse located in Kowali police station area

लेखक: प्रकाशित:
कोवाली थाना क्षेत्र स्थित प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग A massive fire broke out in a plastic warehouse located in Kowali police station area

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डूकुरडीहा में बुधवार की दोपहर एक पुराने प्लास्टिक गोदाम में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण देखते ही देखते आग की लपटे काफी ऊंचाई तक उठने लगी जिससे आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोग घरों से बाहर आकर डरे सहमें से नजर आने लगे। गोदाम के मुंशी भंवर लाल शर्मा ने बताया कि पुराने प्लास्टिकों का यहां स्टॉक कर उसे गला कर तूड़ी स्थित प्लांट में ले जाया जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार प्लास्टिक भारी मात्रा में स्टॉक कर रखा गया था और लगभग एक दो महीने से कार्य बंद था। स्थानीय लोगों द्वारा इस बाबत कोवाली पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंचे कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान द्वारा दमकल को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे एक दमकल द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। पर, उससे आग पर काबू नहीं पाए जाने के बाद एक और दमकल को वहां बुलाया गया। इसके बाद दोनों दमकल द्वारा काफी मशक्कत के बाद उंक्त भीषण आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान वहां प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी भी पहुंचे एवं उन्होंने कई दिशा निर्देश देते हुए अभिलंब प्लास्टिक को सुरक्षित स्थल में रखने एवं अग्निशमन यंत्र का उपयोग करने का निर्देश दिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन