मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

शांतिनगर में वन भूमि अतिक्रमण कर कराए जा रहे निर्माण को किया गया ध्वस्त The construction being done by encroaching forest land in Shantinagar was demolished

लेखक: प्रकाशित:
शांतिनगर में वन भूमि अतिक्रमण कर कराए जा रहे निर्माण को किया गया ध्वस्त The construction being done by encroaching forest land in Shantinagar was demolished

गम्हरिया : वन विभाग की ओर से गम्हरिया के शांतिनगर में वन विभाग की भूमि पर कब्जा कर अवैध रूप से निर्माण किए जाने के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान उंक्त बस्ती में अवैध रूप से बनाए गए करीब एक दर्जन मकानों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान मौजूद विभागीय अधिकारियों ने बताया कि लगातार उन्हें सूचना मिल रही थी कि भूमाफियाओं द्वारा शांतिनगर में वन विभाग की जमीन को कब्जा कर बिक्री की जा रही है जिसपर अवैध रूप से कई लोगों द्वारा मकान भी बनवाया जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई कर उन मकानों को तोड़ दिया गया। इस दौरान लोगों को वन विभाग की भूमि पर किसी प्रकार का निर्माण किए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। बताया गया है कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन