मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एमजी का स्मार्ट और संधारणीय कॉमेट और जेडएस ईवी ड्राइव पहुंची जमशेदपुर MG's smart and sustainable Comet and ZS EV drives reach Jamshedpur

लेखक: प्रकाशित:
एमजी का स्मार्ट और संधारणीय कॉमेट और जेडएस ईवी ड्राइव पहुंची जमशेदपुर MG's smart and sustainable Comet and ZS EV drives reach Jamshedpur

जमशेदपुर : करीब सौ साल पुरानी ब्रिटिश ऑटोमोबाइल ब्रांड एमजी (मॉरिस गैरेज) का स्मार्ट और संधारणीय एमजी कॉमेट ईवी और जेडएस ईवी ड्राइव गुरुवार को जमशेदपुर पहुंची। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित कंपनी के सेल्स मैनेजर अमित कुमार ने बताया कि यह कंपनी भारत में ग्रीन मोबिलिटी को तेजी से अपनाने की अपनी प्रतिबद्धता को स्पष्ट करता है। देश के 17 से अधिक राज्यों में अपनी जगह बनाने के बाद, स्मार्ट और संधारणीय एमजी कॉमेट ईवी और जेडएस ईवी ड्राइव आज जमशेदपुर पहुंची। इस पहल का प्राथमिक लक्ष्य जमशेदपुर जैसे शहरों के लिए एक संधारणीय, व्यावहारिक और लागत प्रभावी मोबिलिटी सॉल्यूशन के रूप में इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि एमजी मोटर इंडिया ने ईवी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को 'एक्साइट प्रो' के साथ रेखांकित किया है जो इसकी प्रमुख ईवी का नया वैरिएंट है। डुअल पेन पैनोरमिक स्काई रूफ  एमजी जेडएस की कीमत 19.98 लाख रुपये है और साथ ही एमजी कॉमेट फास्ट चार्जिंग विकल्प के साथ उपलब्ध है। स्मार्ट ईवी एमजी कॉमेट की रेंज 6.98 लाख रुपये से शुरू होती है और अब यह 5 अलग-अलग वैरिएंट में उपलब्ध है, जो एक्सक्लूसिव, एक्सक्लूसिव एफसी, एक्साइट, एक्साइट एफसी और एग्जीक्यूटिव शामिल हैं। इस मौके पर कंपनी के सीआरएम महामाया, एचआर प्रबंधक प्रियंका दीक्षित द्विवेदी, सीनियर सेल्स कंसल्टेंट ऋतुराज, हेमन्त कुमार समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन