मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

प्राइज नाईट कार्यक्रम में पुरस्कृत किए गए जेवियर स्कूल गम्हरिया के उत्कृष्ट बच्चे Excellent children of Xavier School Gamhariya awarded in Prize Night

लेखक: प्रकाशित:
प्राइज नाईट कार्यक्रम में पुरस्कृत किए गए जेवियर स्कूल गम्हरिया के उत्कृष्ट बच्चे Excellent children of Xavier School Gamhariya awarded in Prize Night

गम्हरिया : जेवियर स्कूल गम्हरिया में शनिवार को प्राइज नाइट- 2023-24 का आयोजन किया गया। समारोह का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित टाटा स्टील मेल्टिंग शाप के प्रमुख मुकुंद झा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरुरत है उसे निखारने की। उन्होंने कहा कि स्कूल ने अपनी अस्तित्व की छोटे से अंतराल में महान उपलब्धि हासिल किया है जो काबिले तारीफ है। सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक ईआरसी निदेशक फादर कुरुविला एसजे ने कहा कि लगन और मेहनत ही सफलता की कुंजी है। प्रिंसिपल सेबेस्टियन पुथेनपुरा एसजे ने कहा कि कड़ी मेहनत के बल पर ही बच्चे सफलता हासिल कर सकते हैं। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 400 से अधिक छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई।
इस मौके पर एक्सआईटीई कालेज के प्रिंसिपल फादर डॉ0 ईए फ्रांसिस, वाइस प्रिंसिपल फादर दयानिधि, सिस्टर रेशमी, ब्रदर अमलराज समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, बच्चे व काफी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन