मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा एलईडी वाहन 'मतदाता जागरूकता रथ' के माध्यम से ग्रामीणों को किया गया जागरूक District Public Relations Office made villagers aware through LED vehicle 'Voter Awareness Chariot'

लेखक: प्रकाशित:
जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा एलईडी वाहन 'मतदाता जागरूकता रथ' के माध्यम से ग्रामीणों को किया गया जागरूक District Public Relations Office made villagers aware through LED vehicle 'Voter Awareness Chariot'

सरायकेला : जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा एलईडी वाहन 'मतदाता जागरूकता रथ' के माध्यम से ऑडियो-वीडियो क्लिप का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को लोकसभा चुनाव में ईवीएम/वीवीपैट का प्रयोग कर मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को खरसावां प्रखंड के बुरुडीह पंचायत, बड़ा आमदा पंचायत, चिलकु पंचायत में ईवीएम व वीवीपैट का प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही ऑडियो/वीडियो द्वारा मतदाताओं को ईवीएम/वीवी पैट के खूबियों की जानकारी देते हुए इसके माध्यम से मतदान करने के तरीकों से अवगत कराया गया। साथ ही, मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने से संबंधित वीडियो क्लिप भी दिखाया गया। इस दौरान दिव्यांग मतदाता एवं महिला मतदाताओं के लिए भी जागरूकता से संबंधित वीडियो क्लिप दिखाए गए। इस दौरान मतदान का अधिकार और ईवीएम के माध्यम से मतदान कैसे करें, इसकी जानकारी हिदी एवं क्षेत्रीय भाषाओं में दी गई। एलईडी के माध्यम से लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया। इसके अलावा उन्हें वोट की महत्ता से अवगत कराया गया और उससे जुड़े अन्य विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। नए मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति प्रेरित किया गया। नए मतदाताओं को बताया गया कि अपने मतदान केंद्र पर सर्वप्रथम मताधिकार का प्रयोग करने पर उन्हें प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। वीडियो क्लिप प्रदर्शित कर लोगों को बताया गया कि वीवीपैट बिल्कुल पारदर्शी तरीके से काम करती है और वोटर के मन में उत्पन्न हर शंका का समाधान करती है। साथ ही वीडियो क्लिप दिखाकर आम नागरिक को बताया गया कि कोई भी नागरिक सी विजिल एप के माध्यम से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकता है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन