मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

स्वीप' अंतर्गत वोटर अवेयरनेस को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान Under 'Sweep', voter awareness campaign was conducted in various areas of the district regarding voter awareness

लेखक: प्रकाशित:
स्वीप' अंतर्गत वोटर अवेयरनेस को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान Under 'Sweep', voter awareness campaign was conducted in various areas of the district regarding voter awareness

सरायकेला: आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला द्वारा मतदाता जागरूकता कोषांग को विभिन्न प्रतियोगिताओं, कार्यक्रमों आदि का आयोजन कर अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में जिला स्वीप कोषांग के अंतर्गत शनिवार को जेएसएलपीएस द्वारा गम्हरिया प्रखंड के बांधडीह पंचायत, राजनगर प्रखंड के राजनगर पंचायत, बड़ासिजूलाता पंचायत, गेंगुरुली पंचायत, ईचागढ़ प्रखंड के टीकर पंचायत, राजनगर प्रखंड के पोटका पंचायत, ईचागढ़ प्रखंड के गोराङ्गकोचा पंचायत, कुचाई प्रखंड में, सरायकेला प्रखंड के मुड़कुम पंचायत, कुकडु प्रखंड के बेरासीसीरूम पंचायत में, नीमडीह प्रखंड के हेवेन पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मतदाता जागरूकता को लेकर रंगोली प्रतियोगिता आयोजन किया गया और पोस्टर के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र में "चुनाव का पर्व देश का गर्व" आई एम रेडी टू वोट थीम के तहत लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही, उपस्थित मतदाताओं के बीच आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने हेतु मतदाता शपथ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविका व साहियाओं ने अपने-अपने क्षेत्र में सभी मतदाताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में सभी मतदाताओं को जागरुक करते हुए बिना लोभ, लालच या दबाव में आए अपने नजदीकी मतदान केन्द्रो में जाकर अपना बहुमूल्य मतों का उपयोग को लेकर गांव-गांव घूम-घूम कर मतदान करने हेतु अपील की।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन