मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आधुनिक पावर में शपथ दिलाकर कर्मचारियों को किया गया मतदान के प्रति जागरूक Employees were made aware of voting by administering oath in Adhunik Power

लेखक: प्रकाशित:
आधुनिक पावर में शपथ दिलाकर कर्मचारियों को किया गया मतदान के प्रति जागरूक Employees were made aware of voting by administering oath in Adhunik Power

◆मतदान करना हर देशवासी का अधिकार और कर्तव्य- अरुण मिश्रा
गम्हरिया : जिले के पदमपुर स्थित आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड की ओर से आगामी लोकसभा चुनाव में अत्याधिक मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कंपनी परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कर्मचारियों को जागरूक करने के साथ-साथ मतदान अवश्य करने की भी शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कंपनी परिसर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए एक-एक वोट का महत्व है। इसलिए मतदान करना हर देशवासी का अधिकार और कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि मताधिकार का प्रयोग कर हम देश और प्रदेश के लिए अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव कर सकते हैं। ऐसे में अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें। 
इससे पूर्व कंपनी के अधिकारी कमलेश कुमार और संजीत सिन्हा ने उपस्थित सभी कर्मचारीयों को मतदाता शपथ दिलाई। उसके उपरांत कंपनी के पदाधिकरियों और कर्मचारियों ने मतदाता जागरूकता बोर्ड पर हस्ताक्षर कर अभियान को सफल बनाया। स्वागत भाषण मनजीत सिंह ने दिया जबकि धन्यवाद ज्ञापन एसके परवेज ने किया। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी एसएम खुसरू ने मतदान करने के लिए प्रेरित करती एक कविता का पाठ किया। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के पदाधिकारी, कर्मचारी और सभी संवेदक उपस्थित  थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन