मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

हिंदी नववर्ष पर हिन्दू युवा जागृति संघ ने निकाली शोभायात्रा Hindu Yuva Jagriti Sangh took out a grand procession on Hindi New Year

लेखक: प्रकाशित:
हिंदी नववर्ष पर हिन्दू युवा जागृति संघ ने निकाली शोभायात्रा Hindu Yuva Jagriti Sangh took out a grand procession on Hindi New Year

गम्हरिया : हिंदू नव वर्ष के अवसर पर हिन्दू युवा जागृति संघ की ओर से क्षेत्र में भव्य शोभा यात्रा और झांकी निकाली गई। इस दौरान बोलायडीह के पूंजीडूंगरी से गाजे बाजे के साथ भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और वीर हनुमान के भेष में बच्चों को सवांर कर शोभायात्रा निकाली गई जो छोटा गम्हरिया स्थित दुर्गापूजा मैदान पहुंच कर सम्पन्न हुई। इस शोभायात्रा में काफी संख्या में भक्त श्रद्धालु और संघ के सदस्य शामिल हुए।  इस मौके पर सभी धर्म प्रेमियों में काफी उत्साह देखा गया। खासकर युवाओं में खासे उत्साह था। हाथो में केसरी झंडा लिए जय श्री राम का नारा  लगाते हुए युवा झूमते देखे गए। इस दौरान जय श्रीराम से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो उठा। इस दौरान पूरे क्षेत्र को भगवा झंडों से सवांरा गया था। इसके आयोजन में संघ के अध्यक्ष निशांत कुमार, आकाश दास, अरुणेश पांडेय, मनीष कुमार, गौरव सिंह, आकाश शर्मा, रामयश तिवारी, बिट्टू मोदक, गौरव झा समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन