मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

डे इलेक्ट्रॉनिक्स में चोरी मामले में दो गिरफ्तार, 19 मोबाइल बरामद Two arrested in theft case in Dey Electronics, 19 mobiles recovered

लेखक: प्रकाशित:
डे इलेक्ट्रॉनिक्स में चोरी मामले में दो गिरफ्तार, 19 मोबाइल बरामद Two arrested in theft case in Dey Electronics, 19 mobiles recovered

सरायकेला : सरायकेला के गैरेज चौक स्थित डे इलेक्ट्रानिक्स की दुकान से बीते दस मार्च को करीब 40 लाख के मोबाइल फोन की चोरी मामले में पुलिस ने चतरा जिलान्तर्गत महुआ चौक सदर थाना निवासी शाहबाज जावेद और बिहार के गया जिला स्थित पोखराह थाना कोठी निवासी साहेब खान नामक दो आरोपियों  को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के 19 मोबाईल फोन बरामद किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए सरायकेला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि डे इलॉक्ट्रॉनिक्स का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले पर पुलिस ने निरंजन डे के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान गिरफ्तार युवकों समेत अन्य युवकों की बावत पुलिस को पता चला। उसके बाद पुलिस से योजनाबद्ध तरीके से इन दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ ने बताया कि घटना के मुख्य सरगना अभी भी पुलिस के पकड़ से दूर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना में कौन-कौन शामिल थे और रेकी किसने की थी, इस पर भी जांच की जा रही है और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साहेब खान का पूर्व में आपराधिक रिकार्ड रहा है। वह बिहार के गया जिला अंर्तगत कोठी थाना में मोटरसाईकिल चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। एसपीडीओ ने बताया कि पूर्व में 22 मार्च को एक आरोपित नाजीर अंसारी गिरफ्तार हो चुका है। उसके पास से तीन मोबाईल पुलिस ने बरामद किया था।
उन्होंने बताया कि आरोपित ट्रक चालक है। बिहार से और चतरा से दोनों आरोपित ट्रक लेकर सरायकेला आते थे। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। फिर दोनों ने मिलकर एक दिन चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई और दोनों ने मिलकर करीब 40 लाख रुपये के मोबाइल की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उंक्त छापेमारी टीम में पुनि शंभु प्रसाद गुप्ता, पुअनि सह सरायकेला थाना प्रभारी हीरालाल कुमार, पुअनि विपुल ओझा, सतीश वर्णवाल सहित तकनीकी शाखा के पदाधिकारी शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन