मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सुरक्षा सप्ताह के समापन पर सुरक्षा के प्रति सचेत श्रमिकों और इंजीनियरों को किया गया सम्मानित Safety conscious workers and engineers honored at the conclusion of Safety Week

लेखक: प्रकाशित:
सुरक्षा सप्ताह के समापन पर सुरक्षा के प्रति सचेत श्रमिकों और इंजीनियरों को किया गया सम्मानित Safety conscious workers and engineers honored at the conclusion of Safety Week

●सुरक्षा उपायों को गंभीरता से लागू करने पर कार्य के वातावरण में सुधार के साथ उत्पादकता भी बढ़ती है: अरुण मिश्रा
सरायकेला : सुरक्षा नियमों को पुख्ता रूपेण लागु करने और अपनाने के लिए जिले के पदमपुर स्थित बिजली उत्पादन करने वाले संयंत्र आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के ऑपरेशन्स विभाग को सुरक्षा सप्ताह के समापन पर सर्वश्रेष्ठ विभाग घोषित किया गया। कंपनी द्वारा 53वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सुरक्षा सप्ताह का समापन सोमवार को हुआ। इस दौरान कई कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सोनाराम हेम्ब्रम को सबसे सचेत श्रमिक और ऑपरेशन्स विभाग के राहुल कुमार को सबसे जागरूक इंजीनियर घोषित किया गया जबकि पावर ग्रुप को सुरक्षा जागरूक संवेदक के ख़िताब से नवाजा गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों, संवेदकों व कर्मचारियों के बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।

सुरक्षा सप्ताह दौरान आयोजित चित्रांकन व सुरक्षा स्लोगन प्रतियोगिता में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। कार्यक्रम के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि किसी भी संगठन या उद्योग के लिए औद्योगिक सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। यह संभावित खतरों और जोखिमों से कर्मचारियों, कल-पुर्जों और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। सुरक्षा उपायों को लागू करने से न केवल कार्य के माहौल में सुधार होता है बल्कि उत्पादकता भी बढ़ती है और शून्य दुर्घटना लक्ष्य की प्राप्ति होती है। इस मौके पर कंपनी के पदाधिकारी एमएन सिंह, राजेश कुमार शर्मा, अमल वैद्य, एनएसपी राव, अजय मनोहर बांगड़े आदि ने भी अपना-अपना विचार व्यक्त किया। मंच संचालन कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स के बलजीत संसोआ ने किया जबकि ऑपरेशन्स विभाग के प्रमुख अमल वैद्य ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज आचार्यी, बिदेश बिद सहित सुरक्षा विभाग के सभी कर्मचारियों का सहयोग रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन