मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

महावीर अखाड़ा नवयुवक समिति की बैठक में रामनवमी धूमधाम से मनाने का निर्णय Decision to celebrate Ram Navami with pomp in the meeting of Mahavir Akhara Youth Committee

लेखक: प्रकाशित:
महावीर अखाड़ा नवयुवक समिति की बैठक में रामनवमी धूमधाम से मनाने का निर्णय Decision to celebrate Ram Navami with pomp in the meeting of Mahavir Akhara Youth Committee

गम्हरिया : श्री श्री महावीर अखाड़ा नवयुवक समिति जमालपुर, सतवाहिनी की एक बैठक स्थानीय शिव-हनुमान शीतना माता मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के संरक्षक भगवान सिंह ने किया। इस मौके पर अन्य वर्षों की तरह इस वर्ष भी रामनवमी पूजनोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। पूजनोत्सव के सफल आयोजन को लेकर पुरानी कमेटी को भंग कर नई कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया गया। इसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष पंकज सिंह, युवा अध्यक्ष चंदन सिंह, उपाध्यक्ष माणिक चंद्र दास व अनिल प्रसाद, सचिव ब्रजेश पति तिवारी व सुदर्शन प्रसाद, सह सचिव अनुज सिंह, जितेंद्र सिंह व राम यादव, युवा उपाध्यक्ष राकेश यादव तथा कोषाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह व कृष्णा यादव, मीडिया प्रभारी मधुसूदन सिंह को बनाया गया है। इसके अलावा, सुरेंद्र पाण्डे, अनिल सिंह, अशोक सिंह और कमलकांत मल्लिक को कमेटी ने रखा गया है। बैठक में सभी सदस्य उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन