मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मेदिनीनगर केंद्रीय कारा में दो घंटे छापेमारी कर विभिन्न वार्डों की ली गई तलाशी Medininagar Central Jail was raided for two hours and various wards were searched

लेखक: प्रकाशित:
मेदिनीनगर केंद्रीय कारा में दो घंटे छापेमारी कर विभिन्न वार्डों की ली गई तलाशी Medininagar Central Jail was raided for two hours and various wards were searched

पलामू : उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर मेदिनीनगर के केंद्रीय कारागार में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी दल में कार्यपालक दंडाधिकारी सेवाराम साहू, छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नौशाद आलम, सदर सीओ अमरदीप सिंह, चैनपुर बीडीओ नितेश भास्कर, सीओ चंद्रशेखर कुणाल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नेता चौहान व कार्यपालक दंडाधिकारी विक्रम आनंद समेत बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे। करीब दो घण्टे तक चली इस छापेमारी अभियान में केंद्रीय कारा के सभी वार्डो, सभी सेलों, कैंटीन समेत अन्य एरिया का सघन निरीक्षण किया गया। बताया गया है कि रूटीन चेकिंग के तहत जेल में यह छापेमारी की गई है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस प्रशासन जेल की गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से यह छापेमारी की है। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार का कोई आपत्तिजनक समान नहीं मिला। बताते चलें कि सेंट्रल जेल में 1000 से अधिक विचाराधीन एवं सजायाफ्ता कैदी है। इनमें कई बड़े नक्सली अपराधी और अन्य प्रकार के अपराधी भी शामिल हैं।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन