मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया थाना में खोए हुए 21 मोबाइल को धारकों को लौटाया गया 21 mobile phones lost in Gamharia police station were returned to their owners

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया थाना में खोए हुए 21 मोबाइल को धारकों को लौटाया गया 21 mobile phones lost in Gamharia police station were returned to their owners

गम्हरिया : गम्हरिया थाना परिसर में सोमवार को एक वितरण समारोह आयोजित कर गुम हुए 21 मोबाइल को उनके धारकों को लौटाया गया। खोया हुआ मोबाइल महीनों बाद वापस मिलने से उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई। बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल फिर वापस मिल पाएगा। लेकिन, गम्हरिया थाना पुलिस के इस प्रयास से ही यह सम्भव हो पाया।


इस मौके पर उपस्थित सरायकेला एसडीपीओ सन्तोष मिश्रा ने इसके लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस का लगातार प्रयास रहता है कि जनता की समस्या को समाप्त करे। इसी दिशा में जिला पुलिस कार्यरत है। कहा कि पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि गम्हरिया थाना द्वारा अब तक कुल 35 मोबाइल को उनके धारक को लौटाया जा चुका है। एसडीपीओ ने बताया कि इससे पूर्व पुलिस को मोबाइल फोन गिरने या गुम होने से सम्बंधित आवेदन प्राप्त हुए थे जिनके आईएमईआई नम्बर के साथ टेक्नोलॉजी ट्रैकिंग का प्रयोग करते हुए उसकी तालाश की गई। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधन व जिले में साइबर थाना गठित नहीं होने के बाद भी पुलिस की तत्परता से सभी खोए हुए मोबाइल बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि इसी तत्परता से आगे भी पुलिस कार्य करती रहेगी। इस मौके पर गम्हरिया थाना प्रभारी राजू भी मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन