मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर नगर निगम एवं औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण हेतु निविदा प्रकाशित होने पर पुरेंद्र ने मुख्यमंत्री को दी बधाई Purendra congratulated the Chief Minister on the publication of tender for construction of infrastructure in Adityapur Municipal Corporation and Industrial Area

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर नगर निगम एवं औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण हेतु निविदा प्रकाशित होने पर पुरेंद्र ने मुख्यमंत्री को दी बधाई Purendra congratulated the Chief Minister on the publication of tender for construction of infrastructure in Adityapur Municipal Corporation and Industrial Area

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत सभी 35 वार्ड में लगभग 34 करोड़ की लागत से आधारभूत संरचनाओं विटूमिन रोड (स्ट्रीट लाइट सहित), आरसीसी नाली तथा लगभग 330 करोड़ की लागत से आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में विश्व स्तरीय आधारभूत संरचनाओं के निर्माण हेतु निविदा प्रकाशित होने पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक चंपई सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया है। आदित्यपुर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व में आदित्यपुर नगर निगम एवं आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र विकास के क्षेत्र में विश्व स्तरीय कृतिमान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य सहित सरायकेला- खरसावां विकास का एक नई इतिहास लिखेगा। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में आदित्यपुर नगर निगम द्वारा आदित्यपुर को 15 साल पीछे धकेल दिया गया। विकास के नाम पर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की सभी सड़कों को तोड़ दिया गया और कई बार एक्सटेंशन मिलने के बावजूद केंद्र प्रायोजित योजनाएं पूरी नहीं हो पाई। कहा कि केंद्र सरकार लोगों को सिर्फ विकास का सपना दिखा रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का नागरिक अभिनंदन करेगी। प्रेस वार्ता में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावा उदित यादव, प्रमोद गुप्ता, एसडी प्रसाद, बैजू यादव, देव प्रकाश, वीरेंद्र यादव, मिथिलेश झा, अवधेश कुमार आदि भी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन