मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें 40 करोड़ 46 लाख 79 हजार की लागत से बनेगी विश्वस्तरीय, पथ निर्माण विभाग ने निकाला टेंडर Roads of Adityapur industrial area will be made world class at a cost of Rs 40 crore 46 lakh 79 thousand

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें 40 करोड़ 46 लाख 79 हजार की लागत से बनेगी विश्वस्तरीय, पथ निर्माण विभाग ने निकाला टेंडर Roads of Adityapur industrial area will be made world class at a cost of Rs 40 crore 46 lakh 79 thousand

सरायकेला : एशिया की दूसरा सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र आदित्यपुर की सड़कें अब विश्वस्तरीय बनेंगी। विगत कई वर्षों से क्षतिग्रस्त औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कें अब नए सिरे से बनाई जाएगी। पथ निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए इस्टीमेट के अनुसार आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के लार्ज सेक्टर की करीव छह किलोमीटर की सड़कें लगभग 40 करोड़ 46 लाख 79 हजार रुपए खर्च कर बनाया जाएगा। पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय रांची ने इसके लिए टेंडर भी निकाल दिया है। इस सम्बंध में जियाडा आदित्यपुर के क्षेत्रीय निदेशक प्रेमरंजन ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उन्होंने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजा था, जिसकी स्वीकृति जियाडा की बोर्ड बैठक में मिल चुकी थी। अब इस प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 27 योजनाओं का टेंडर आगामी 27 अप्रैल 2024 तक भरा जाना है और इस योजना को निर्धारित 12 महीने में पूरा भी कर लेना है। उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न उद्यमी संगठनों द्वारा कई बार औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था। कई बार सड़क दुर्घटना होने पर धरना प्रदर्शन भी किया गया था। गौरतलब है कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में छोटे-बड़े करीब डेढ़ हजार से अधिक उद्योग स्थापित है। इस औद्योगिक क्षेत्र में करीब ढाई लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त है। यहां करीब 500 उद्योग टाटा समूह की अनुषंगी इकाइयों के रूप में स्थापित है जो ऑटोमोबाइल के साथ स्टील और अन्य महत्वपूर्ण उद्योगों से जुड़ी है। इस औद्योगिक क्षेत्र की कई कंपनियां अपना उत्पाद विदेशों में भी आपूर्ति करती है। इस कारण विदेशों से भी लोगो को आना-जाना लगा रहता है। किन्तु, विगत कई वर्षों से औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें बदहाल हो चुकी थी। इस कारण जियाडा बोर्ड ने सबसे अधिक राजस्व देने वाली इस औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित सड़कें और यहां की इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुसज्जित करने का निर्णय लिया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन