मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कार-बाइक की जोरदार टक्कर से बाइक में लगी आग, महिला समेत दो की मौत Bike caught fire due to heavy collision between car and bike, two including woman died

लेखक: प्रकाशित:
कार-बाइक की जोरदार टक्कर से बाइक में लगी आग, महिला समेत दो की मौत Bike caught fire due to heavy collision between car and bike, two including woman died

पलामू : नेशनल हाईवे 98 डालटनगंज- औरंगाबाद मुख्य पथ फोरलेन पर बीते बुधवार की रात कार और बाइक में हुई जोरदार टक्कर से बाइक में आग लग गई। आग की लपटें कार को भी अपनी चपेट में लेने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही स्थानीय और अन्य वाहनों में सवार लोगों ने तत्परता दिखाकर आग बुझा दी और घायलों को इलाज के लिए भेजा। इस घटना में दोनों वाहनों में सवार चार लोग जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए एमआरएमसीएच भेजा गया। इस दुर्घटना में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई। मृतकों में कार सवार महिला गिरिडीह निवासी प्रभा कुमारी शर्मा और बाइक सवार युवक  छतरपुर थाना क्षेत्र के मंदेया निवासी कलिंद्र उराँव शामिल है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि कार औरंगाबाद की ओर से डालटनगंज की ओर जा रही थी। जबकि बाइक सवार करमाचराई सड़क की ओर से आकर बैरियाडीह मोड नेशनल हाईवे पर चढ़ा था। उस बाइक पर चार युवक सवार थे, जबकि कार में सवार लोगों की संख्या पांच थी। अचानक बाइक के सामने आ जाने के कारण कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन फोरलेन सड़क की दूसरी ओर रॉन्ग साइड जाकर पलट गई। कार तीन से चार बार पलटी खाई, जबकि बाइक में आग लग गई। इसी क्रम में आसपास के लोग और अन्य वाहन सवारों ने आग बुझाई और कार में सवार लोगों को बाहर निकाला।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक में लगी आग से कार में भी आग लगने की संभावना बन गई थी। थोड़ी देर होने पर कार जलने लगती और उसमें सवार लोगों के जिंदा जलने की संभावना थी। कार सवार एक युवक की स्थिति गंभीर बताई गई है, जबकि बाइक सवार तीन युवक जख्मी बताए गए हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को जब्त कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन