मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नुआगढ़ निवासी युवक रिंकी महंती को मौत Rinki Mahanty, a resident of Nuagadh, died after being hit by an unknown vehicle

लेखक: प्रकाशित:
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नुआगढ़ निवासी युवक रिंकी महंती को मौत Rinki Mahanty, a resident of Nuagadh, died after being hit by an unknown vehicle

 रिंकी महंती (फ़ाइल फोटो)
गम्हरिया : गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांजिया बराज के समीप नुवागढ़- सामरम मार्ग पर गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। मृतक की पहचान नुवागढ़ निवासी रिकी महंती (20) के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जाता है कि मृतक अपने मां- बाप का इकलौता संतान था। वह आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित किसी कंपनी में काम करता था। गुरुवार की रात ड्यूटी समाप्त कर नुवागढ़ अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान नुवागढ़- सामरम चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन