मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मिथिला विकास मंच ने सवा लाख शिवलिंग पूजन कर दी कवि कोकिल विद्यापति को श्रद्धांजलि Mithila Vikas Manch worshiped 1.25 lakh Shivlinga as a tribute to poet Kokil Vidyapati

लेखक: प्रकाशित:
मिथिला विकास मंच ने सवा लाख शिवलिंग पूजन कर दी कवि कोकिल विद्यापति को श्रद्धांजलि Mithila Vikas Manch worshiped 1.25 lakh Shivlinga as a tribute to poet Kokil Vidyapati

गम्हरिया : महाशिवरात्रि के मौके पर मिथिला विकास मंच की ओर से छोटा गम्हरिया स्थित दूर्गापूजा मैदान में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजनोत्सव सह विद्यापति स्मृति समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में मिथिला समाज के लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर सर्वप्रथम उपस्थित महिला श्रद्धालूओं की ओर से देवघर से लाए गए मिट्टी व गंगाजल से सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया। तत्पश्चात् उन शिवलिंगों की मिथिला रीति-रिवाज से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई। आचार्य पं0 बद्री नारायण झा के नेतृत्व में 11 पंडितों ने महादेव की पूजा अर्चना की। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष फूलकांत झा, अभय शंकर झा, रुद्र कांत मिश्रा, रिंकू ठाकुर, विधानचंद्र झा, विजय राय, नवल नारायण चौधरी, प्रवीण झा, आमोद पाठक आदि ने सवा लाख पार्थिव शिव पूजन में सहयोग किया। इस मौके पर अतिथि के रूप में मिथिला सांस्कृतिक परिषद, जमशेदपुर के महासचिव सुजीत झा, उपाध्यक्ष मोहन ठाकुर, अनिल झा आदि भी उपस्थित थे।


कवि कोकिल विद्यापति को दी श्रद्धांजलि
इस मौके पर मंच की ओर से कवि कोकिल विद्यापति को श्रद्धांजलि दी गई। मंच के अध्यक्ष फूलकांत झा ने कहा कि देश के गौरवशाली इतिहास में विद्यापति सदैव अमर रहेंगे। उनकी जीवन गाथा संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणादायक है। समाज के सदस्यों ने विद्यापति की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर मौके पर संजय पाठक, अश्विनी ठाकुर,  अभय पाठक, विनोद झा, शिष्टनाथ मिश्रा, गोविन्द झा, दिलीप ठाकुर, सचिंद्र नाथ मिश्र उर्फ लालटून जी, संजय चौधरी, रामचंद्र झा, गोपालजी झा, प्रिया नाथ मिश्रा, शिष्टु नाथ मिश्रा, हरेकांत पाठक समेत काफी संख्या में मिथिला समाज के लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन