मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

इंडो डेंनिश टूल रूम जमशेदपुर में महिला दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन Events organized on Women's Day in Indo Danish Tool Room, Jamshedpur

लेखक: प्रकाशित:
इंडो डेंनिश टूल रूम जमशेदपुर में महिला दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन Events organized on Women's Day in Indo Danish Tool Room, Jamshedpur

जमशेदपुर : इंडो डेंनिश टूल रूम जमशेदपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित संस्थान के प्रबन्ध निदेशक आनंद दयाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज दुनिया भर में महिलाओं की भागीदारी काफी बढ़ी है, फिर भी कुछ कर गुजरने के लिए महिलाओं को आगे आना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष महिला दिवस का थीम है 'महिला सशक्तिकरण की तरफ एक कदम' है जो महिलाओं की उन्नति और विकास को बढ़ावा देगा। उन्होंने महिलाओं के सम्मान पर जोर देते हुए कहा कि आज महिलाओं के लिए बहुत सारे कानून हैं, फिर भी महिलाओं को अपने भीतर की क्षमता को प्रदर्शित करना पड़ेगा। कार्यक्रम के दूसरे पड़ाव में महिला सशक्तिकरण की तरफ एक कदम विषय पर चित्रांकण एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रांकण प्रतियोगिता में जुही कुमारी प्रथम, सिंथिया विक्टर द्वितीय तथा वीणा पाणी हेम्ब्रम एवं आशा बेक तीसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर मैनेजर प्रशिक्षण रतन दास गुप्ता, एसके भौमिक, राम बाबू वर्मा,  सुमित सिंह, मनीष ठाकुर, छवि कुमार, संतोष कुमार, बाहामनी टुडु, अमित कुमार, सुजाता मंडल, डॉली हांसदा, अंजनी कुमारी समेत काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन