मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आरकेएफ़एल प्लांट एक मे सम्मानित की गई महिला कर्मचारी Female employees honored at RKFL Plant 1 on International Women's Day

लेखक: प्रकाशित:
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आरकेएफ़एल प्लांट एक मे सम्मानित की गई महिला कर्मचारी Female employees honored at RKFL Plant 1 on International Women's Day

गम्हरिया : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड प्लांट एक में कार्यरत महिला कर्मचारियों के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला कर्मियों द्वारा रंगोली बनाकर सजाया गया था। कार्यक्रम की शुभारम्भ कर्मियों द्वारा केक काटकर किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित प्लांट हेड एम बालामुरली कृष्णा ने कहा कि इस वर्ष सरकार की ओर से महिला दिवस पर इंस्पायर इनक्लूजन थीम निर्धारित किया है। महिलाओं के महत्व को समझने के लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में महिलाएं सभी क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने में सक्षम है। अतः महिलाओं को कार्य मे भागीदारी बनाकर एक ऐसे समाज के निर्माण को बढ़ावा देना है जहां महिलाएं खुद को जुड़ा महसूस करे।
इस मौके पर कंपनी की ओर से महिला कर्मचारियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर प्रबंधक सुमन बनर्जी, मेंटेनेंस महाप्रबंधक अरविंद सिंह, एचआर प्रबन्धक रिंटू मुखर्जी, रजनीश शर्मा, विवेक कांत, प्रवीण कुमार, शर्मिष्ठा घोष, मृदुला मजूमदार समेत कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन