मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

स्कूल ऑफ फार्मेसी ने राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस पर किया कार्यक्रम का आयोजन School of Pharmacy organized a program on National Pharmacy Education Day

लेखक: प्रकाशित:
स्कूल ऑफ फार्मेसी ने राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस पर किया कार्यक्रम का आयोजन School of Pharmacy organized a program on National Pharmacy Education Day

गम्हरिया : फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने प्रोफेसर महादेव लाल श्रॉफ की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि पीसीआई के ईसी सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने ऑनलाइन के माध्यम से अरका जैन विश्वविद्यालय को एनएएसी मान्यता के लिए बधाई दी और छात्रों को प्रेरित किया। उन्होंने राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस मनाने के लिए छात्रों और कर्मचारियों के प्रयासों की भी सराहना की। कहा कि प्रोफेसर एम.एल.श्रॉफ को भारत में फार्मेसी शिक्षा के जनक के रूप में जाना जाता है। इस अवसर पर स्कूल ऑफ फार्मेसी की ओर से  पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें 80 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। समाज को फार्मेसी शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए केरला पब्लिक स्कूल, गम्हरिया से लाल बिल्डिंग चौक, गम्हरिया तक एक रैली का आयोजन किया गया। मुख्य प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) एस. एस. रज़ी ने स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में फार्मासिस्ट के महत्व के बारे में जानकारी दी। संयुक्त रजिस्ट्रार डॉ. जसबीर सिंह धंजल ने फार्मेसी शिक्षा के प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया। सहायक रजिस्ट्रार नंद झा ने फार्मेसी में प्रौद्योगिकी और नवाचार के बारे में जानकारी दी। स्कूल ऑफ हेल्थ एंड एलाइड साइंसेज के डीन डॉ. ज्योतिर्मय साह ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण स्कूल ऑफ फार्मेसी की एसोसिएट प्रोफेसर कुमारी स्निग्धा रानी बहेरा ने दी। कार्यक्रम में  डी.फार्मा के प्रथम वर्ष की छात्रा मिस अयुस्मिता दास, सुमैया फातमा आदि उपस्थित थी।  कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योतिर्मय साहू, डीन स्कूल ऑफ हेल्थ एंड एलाइड साइंसेज के नेतृत्व में मिस स्निग्धा रानी बहेरा, डॉ. श्वेता, गौरी चिंतापल्ली शंकर, सूरज कुमार शर्मा और मिस पूर्णिमा महतो ने किया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन