मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पांच दिनों बाद भी पकड़ से बाहर है तेंदुआ, अफवाहों का बाजार गर्म Leopard is still out of reach even after five days, market of rumors is hot

लेखक: प्रकाशित:
पांच दिनों बाद भी पकड़ से बाहर है तेंदुआ, अफवाहों का बाजार गर्म Leopard is still out of reach even after five days, market of rumors is hot

गम्हरिया : बीते रविवार से जिले के गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र में निकला तेंदुआ पांच दिनों बाद भी वन विभाग और जिला प्रशासन की पकड़ में नहीं आया है। तेंदुआ को पकड़ने के लिए पहले दिन से ही जिले के वन विभाग की टीम लगी हुई है। इधर, बंगाल के बांकुड़ा और कोलकाता से भी एक्सपर्ट को बुलाया गया है। बावजूद इसके तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है। अंतिम बार तेंदुआ मंगलवार को बेबको और इंडिगो कंपनी के सीसीटीवी कैमरे में नजर आया था। उसके बाद से अफवाहों का बाजार गर्म है। कोई तेंदुआ को कहीं देखे जाने की बात सोशल मीडिया पर फैलाता है तो कोई तेंदुए को रिहायशी इलाकों देखे जाने का विडियो शेयर कर भ्रम फैला रहा है जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की पांच टीम तेंदुआ को ढूंढने में लगी है मगर तेंदुआ का सुराग नहीं लगा है। इधर गुरुवार की सुबह गम्हरिया बाजार से सटे छोटा गम्हरिया स्थित पतंजलि स्टोर के पीछे दो मुर्गा मरा हुआ पाया गया जिसके गर्दन पर किसी जानवर द्वारा नोंचे जाने का निशान पाया गया। गुरुवार की सुबह जंगल मे आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैलने के बाद सैकड़ों लोग वहां उसे देखने जमा हो गए। इसकी सूचना पर वन विभाग तथा गम्हरिया थाना की पुलिस टीम भी वहां पहुंची और जांच की। वन विभाग का मानना है कि यह हमला तेंदुआ ने नहीं बल्कि किसी कुत्ते द्वारा किया गया है। वहीं, तेंदुआ के पैरों के निशान गम्हरिया स्थित उषा मार्टिन के पीछे बाल्मिकी नगर के पास झाड़ियों में पाए जाने की भी खबर है। वन विभाग के अनुसार, तेंदुआ चहलकदमी करते हुए गम्हरिया तक पहुंच गया है। तेंदुआ के पैरों के निशान ताजा है। वह इलाके की झाड़ियों में छिपा बैठा है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन