मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन
jharkhand

जेवियर स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र का हुआ शुभारंभ New academic session started in Xavier School

लेखक: प्रकाशित:
जेवियर स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र का हुआ शुभारंभ New academic session started in Xavier School

गम्हरिया : बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ विभिन्न धर्मों का प्रार्थना कर  गम्हरिया स्थित जेवियर स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र (2024-2025) का गुरुवार से शुभारंभ किया गया। इस दौरान बाइबल, गुरु ग्रंथ  साहिब, भागवत गीता तथा कुरान के आशीष वचनों को गाकर बच्चों ने ईश्वर की वंदना की। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन पुथेनपुरा एस.जे ने बच्चों से कहा कि वह इस शैक्षणिक सत्र में नए जोश और उत्साह के साथ अपने सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर रहें। साथ ही, उन्होंने विद्यालय के नियम और शर्तों से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य फादर दयानिधि विशोई, सिस्टर रेशमी, सिस्टर अर्चना समेत सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।
टॉपिक्स

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन