मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार ED arrested Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal

लेखक: प्रकाशित:
ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार ED arrested Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal

नई दिल्ली(New Delhi) : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाले मामले में गिरफ्तार कर लिया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने केजरीवाल से करीब दो घंटे तक चली पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी टीम ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर करीब 2 घंटे तक तलाशी के बाद गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक ईडी की छह सदस्यीय टीम पहले उनके आधिकारिक अवास पर पहुंच कर स्टाफ को सूचित किया कि उनके पास उत्पाद शुल्क नीति मामले में उनके खिलाफ सर्च वारंट है। इसके बाद करीब तीन घंटे तक तलाशी चला, जिसके बाद ईडी ने केजरीवाल का फोन जब्त किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले ईडी ने कथित दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में केजरीवाल को 9वां समन भेजकर आज पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन केजरीवाल ईडी के समक्ष पेश होने से पहले दिल्ली हाईकोर्ट चले गए थे। हालांकि, हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को इस मामले में ईडी को उनसे पूछताछ और गिरफ्तार करने पर कोई रोक लगाने से इंकार कर दिया था।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन